फसल विवाद में हत्या के दोनों नामजद आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
लातेहार, अगस्त 16 -- मनिका, प्रतिनिधि। मनिका थाना क्षेत्र के कुरुंद गांव में फसल विवाद को लेकर हुई मुकेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीताराम यादव और महादेव भुईयां के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले को लेकर मनिका थाना कांड संख्या 68/26 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की गई, जिसके बाद दोनों को पकड़ा गया। पुलिस मामले की अग्रतर जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.