बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददता बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने ओला-बारिश के बीच खराब हुई फसलों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सिर में भीगी व खराब हुई गेहूं फसल लेकर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि आंधी से आम की बौर झड़ गई है। यहां तक कि अमरूद के फूल भी गिर गए हैं और सब्जियों को भी काफी नुकसान हुआ है। किसानों की चना, गेहूं व सरसों की फसलें बारिश से बर्बाद हो गई हैं। फसलों का सर्वे कराया मुआवजा दिया जाए। किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाए। कहा कि किसानों के साथ न्याय न हुआ तो बुंदेलखंड इंसाफ सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इस मौके पर छोटा वर्मा,पंकज तिवारी,अनूप सिंह, सुनीता आदि किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.