भागलपुर, जून 11 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।  थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा में बीते बुधवार को हथियारबंद अपराधियों ने एक किसान से 19 बोरा मकई लूट लिया। घटना में कार्रवाई करते हुए नाथनगर पुलिस ने लूट के आरोपी मुन्ना मंडल को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रशीदपुर दियारा निवासी किसान प्रकाश मंडल ने घटना को लेकर कुल पांच नामजद अपराधियों के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे उनका बेटा विकास मंडल दियारा स्थित खेत में जाकर ट्रैक्टर से मकई लोड कर घर ला रहा था। तभी पांच अपराधी खेत पर पहुंचे और हथियार दिखाकर धमकाने लगे। यह भी पढ़ें- शंकरपुर दियारा में फसल लूटने के आरोप में एक गिरफ्तार उन लोगों ने 19 बोरा मकई ट्रैक्टर से जबरन उतार लिया। घटना में नवगछिया के परबत्त...