भागलपुर, अप्रैल 15 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र में गेहूं फसल लूट के आरोप को लेकर पीड़ित परिवार भय के माहौल में जी रहा है। पीड़िता रानी देवी ने बताया कि पांच अप्रैल की सुबह उनके खेत में तैयार फसल को गांव के कुछ लोगों ने जबरन काट लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोप है कि पुलिस के लौटते ही फिर फसल काट ली गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पूर्व में सात लाख लूट के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी, पांच अप्रैल को दिए गए आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.