बक्सर, जनवरी 1 -- पेज तीन के लिए ----- छानबीन एक पक्ष ने 4 तो दूसरे ने 13 लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी घटना के बाद गांव में गुटीय तनाव की स्थिति भी बन गई है ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के जवहीं गांव में दरवाजे से जबरन बंदूक के नोक पर फसल लूटने व बुआई की गई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चला कर बर्बाद करने के आरोप में दो पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की दर्ज कराई गई है। इसमें एक पक्ष में जहां चार लोगों को आरोपी बनाया है वहीं दूसरे पक्ष ने 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। जमीन विवाद के इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद गांव में गुटीय तनाव की स्थिति भी बन गई है। जवहीं गांव के बृजेश कुमार चौबे ने अपने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 30 दिसंबर को गांव के ही चार आरोपी 10 अज्ञात लोगों को लेकर राइफल ...