मिर्जापुर, फरवरी 22 -- जिगना। थाना क्षेत्र के डंगहर गांव में बालू परिवहन के लिए रातोंरात फसलें रौंदकर रास्ता बनाए जाने के विरोध में शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षतिपूर्ति नहीं मिली तो जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। किसानों का आरोप है कि गंगा की तराई क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद गोगांव, खैरा, नगंवासी, मिश्रपुर, डंगहर, कोठरां मिश्रान व गौरा गांव में अवैध खनन और ट्रैक्टर-ट्राली से परिवहन जारी है। क्षेत्र चेहरा से नदिनी गांव तक कछुआ सेंक्चुरी घोषित है, जहां अवैध गतिविधियों पर रोक है। डंगहर निवासी केशव सिंह ने बताया कि रात में फसलें नष्ट कर रास्ता बना दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में किसान हरषू, मुन्ना लाल, जैराम व अमरजीत समेत अन्य किसान शामिल है। किसानों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.