कोडरमा, जनवरी 3 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरजामु गांव में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। फसल राहत योजना का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से ट्रैक्टर, हल और नकद सहायता दिलाने के नाम पर कुल 90 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। पीड़ित सकलदेव मिस्त्री ने बताया कि वह एक बॉडी गैराज में काम कर रहा था। इसी दौरान दिन के करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर 7061993423 नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को फसल राहत योजना से जुड़ा अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके नाम ट्रैक्टर, हल और एक लाख 25 हजार रुपये की नकद सहायता स्वीकृत हुई है। योजना का लाभ दिलाने का भरोसा देकर ठगों ने उससे अलग-अलग शुल्क के नाम पर पैसे की मांग शुरू कर दी। रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर पहले लिए साढ़े 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.