अलीगढ़, अप्रैल 19 -- मडराक, संवाददाता। फसल देखने खेत पर गए किसान देवेन्द्र जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन स्वजनों ने उन्हें निजी चिकित्सकों को दिखाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच किसान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक किसान की भारी बारिश से पहले ही फसल खराब हो चुकी हैं। शुक्रवार को किसान फसल को देखने के लिए खेत पर गए हुए थे। परिजनों ने नुकसान देख मौत होना बताया गया है। मडराक थाना क्षेत्र के गांव एसी निवासी मृतक देवेंद्र (65) के परिवार में पत्नी मीना देवी व तीन बेटे विवाहित हैं। मृतक के बड़े बेटे धर्वेंद्र ने बताया कि उनके पिता देवेंद्र सिंह ने अपनी निजी तीस बीघा जमीन में आलू व गेहूं की फसल बोई थी। शुक्रवार को उनके पिता फसल देखने गए। इसी दौरान खेत पर फसल में नुकसान देखकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.