उरई, जून 8 -- जालौन, संवाददाता। साझेदारी में खेती करने और फसल बेचने के बाद साझेदार अब बेवा महिला को उसके हिस्से के रुपये नहीं दे रहा है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एसपी को शिकायती पत्र भेजकर की है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी बेवा रामकेशी ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उसका ढाई बीघा खेत मौजा मनकापुर बाहद में स्थित है। लगभग पांच वर्ष पूर्व उसने मोहल्ले के ही एक के साथ खेत में साझेदारी में मटर की फसल की थी। मटर की फसल की तुड़ाई के बाद साझेदार ने फसल 60000 रुपये में आढ़त पर बेच दी। जिसमें से उसे 30000 रुपये उसके हिस्से के मिलने थे। लगभग पांच साल से वह रुपये देने के लिए कोई न कोई बहाना बना रहा था। अब जब उसने सख्ती से रुपये मांगे तो उसने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही आइंदा रुपये मांगने पर धमकी भी दी है। पीड़िता न...