महोबा, मई 19 -- अजनर, संवाददाता। उपज बेंचकर लौट रहे किसान को शिकार बनाकर टप्पेबाजों ने एक लाख की रकम पर कर दी। घर पहुंचे किसान ने जब बैग देखा तो रकम गायब मिली। बाद में पेट्रोल पंप में टप्पेबाज रकम पार करते हुए सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव गंज निवासी आनंदी पाल पुत्र अर्जुन पाल ने बताया कि मंगलवार को वह गेहूं बेंचने के लिए नौगांव गया था। जहां से ट्रैक्टर से गेहूं बेंचकर वापस लौटते समय चमरुआ पेट्रोल पंप में डीजल भरवाया और वापस गांव आ गया। ट्रैक्टर में गेहूं बेंचने के एक लाख दस हजार रुपये थे। यह भी पढ़ें- बैंक आए किसान की जेब से टप्पेबाजों ने 50 हजार की रकम उड़ाई जो गायब हो गए। रकम गायब होने पर वापस जाकर पेट्रोल पंप में जाकर देखा तो सीसीटीवी कैमरा में टप्पेबाज रकम पार करते हुए दिखा...