अयोध्या, मई 4 -- अयोध्या, संवाददाता। विधायक वेद प्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। विधायक ने 10 चयनित कृषकों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए गए। बैठक के प्रारंभ में उप कृषि निदेशक ने बताया कि खरीफ मौसम में जनपद के 2016 कृषकों को कुल 18.03 लाख रुपये की बीमा धनराशि से लाभान्वित किया गया है। वहीं रबी सीजन में 293 कृषकों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें से 30 कृषकों को 1.43 लाख रुपये की बीमा धनराशि प्रदान की जा रही है। खरीफ मौसम के अंतर्गत बीकापुर के अरविंद कुमार यादव को 51,934 रुपये, रुदौली की मधुबाला को 56,919 रुपये, अमानीगंज के चंद्रकेतु मिश्रा को 36,584 रुपये, राधेश्याम यादव को 41,564 रुपये तथा सूर्यभान सिंह को 52,598 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- वि...