फसल बीमा योजना का गांव गांव कराएं प्रचार : डीएम
जौनपुर, अगस्त 29 -- जौनपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता करते जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव गांव तथा भीड़ भाड़ वाले बजारों में एलईडी या प्रचार वाहन से कराया जाए जिससे अधिक से अधिक किसान जागरूक हो सकें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद में एक भी आवेदन लंबित न रहे। पात्र किसानों के आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनपद में मूली की फसल को बढ़ावा देने तथा किसानों को इसके उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने और जीआई टैग प्राप्त किए जाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.