फसल बीमा में किसान नहीं ले रहे रूचि
आजमगढ़, अगस्त 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के किसान फसल का बीमा कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जनपद में करीब 1.68 लाख हेक्टेयर में धान की फसल लगी है। वहीं 5,570 हेक्टेयर में मक्का और 8,275 हेक्टेयर में अरहर की खेती की गई है। इसके अलावा केला, ज्वार, बाजरा और श्रीअन्न की फसलें भी लगी हैं। जिले में करीब आठ लाख किसानों के सापेक्ष 17 अगस्त तक मात्र 10 हजार किसानों ने फसल का बीमा कराया है। इस वर्ष धान और मिर्च की फसल का बीमा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा से जोड़ने का लक्ष्य है। इस वर्ष बीमा के लिए पोर्टल देर से खुला। गैर ऋणी किसानों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 14 अगस्त थी, जबकि ऋणी किसान 31 अगस्त तक बीमा करा सकते हैं। खरीफ 2026 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत धान और मौसम आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.