महोबा, अप्रैल 2 -- महोबा, संवाददाता। फसल बीमा घोटाला की उच्चस्तरीय जांच कराने सहित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांगों के निस्तारण की आवाज उठाई गई है। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को सौंपा। अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि फसल बीमा के नाम पर जिले भर में भ्रष्टाचार किया गया। भ्रष्टाचार उजागर होने और एफआईआर दर्ज होने के बाद भी भ्रष्टाचार में शामिल कई नटवरलाल बच गए है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए जिससे किसानों के साथ फर्जीवाड़ा करने वालों पर शिकंजा कस सके। इस मौके पर गेहूं चना, मसूर, सरसों अरहर की एमएसपी पर खरीद की मांग उठाई गई। मटर के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की गई। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.