चित्रकूट, दिसम्बर 9 -- चित्रकूट। संवाददाता प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मनाए जा रहे फसल बीमा सप्ताह को लेकर बाइक रैली निकाली गई। उप कृषि निदेशक राज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसका मुख्य उद्देश्य ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौजूदा रबी फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। जनपद में छह फसलें गेहूं, सरसो, मटर, मसूर, जौ व चना बीमा के लिए अधिसूचित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...