पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पीलीभीत। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि इफ़को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी से फसल बीमा कराई जा रही है। जनपद भर में 18541 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है। पिछले दिनों आई बरसात से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। फसल बीमा कंपनी ने 651 प्रकरण प्राप्त किए हैं, जिसमें से 444 प्रकरणों को निस्तारित कर दिया गया है। शेष प्रकरणों को जल्द ही निश्चित करने की बात कही गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...