फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 10 तक किसान करा सकेंगे बीमा
महाराजगंज, सितम्बर 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। खरीफ सीजन में प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान से किसानों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने की तारीख बढ़ा दी गई है। पहले 31 अगस्त तक बीमा कराने की अंतिम तिथि निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 सितम्बर कर दिया गया है। ऐसे में अभी तक फसल का बीमा नहीं करा सके किसानों के पास मौका है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी फसल का बीमा करा लें।
किसानों की स्थिति जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अब तक करीब दस हजार किसान खरीफ फसलों का बीमा करा चुके हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि प्राकृतिक आपदा से फसल को होने वाले नुकसान से आर्थिक सुरक्षा के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द बीमा करा लें। धान की फसल के लिए 84 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.