महोबा, जनवरी 6 -- कुलपहाड़,संवाददाता। चालीस करोड़ के फसल बीमा घोटाला में नटवरलालों के पकड़ने का सिलसिला जारी है। कुलपहाड़ पुलिस ने एक नटवरलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब तक 34 नटवरलाल पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। बता दे कि जिले में फसल बीमा घोटाला पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोर रहा है। शासन स्तर पर मामला पहुंचने के बाद कार्रवाई तेज हो गई है। कुलपहाड़ प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि फसल बीमा में घोटाला करने वाले कमलेश पुत्र रामेश्वर राजपूत निवासी टिकरिया को गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि फसल बीमा घोटाला की जांच हुई तो जिले भर में फजीवाड़ा उजागर होने पर 27 अगस्त 2025 को मुख्यालय कोतवाली में बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी सहित कुलपहाड़, पनवाड़ी, चरखारी में 6 मामले दर्ज किए गए थे। नटवरलालों ने फर्जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.