लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता खरीफ-2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने की अंतिम तारीख 10 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। यूपी सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए तारीख बढ़ाई है। ऋणी किसानों को बीमा कराने की मोहलत देकर उन्हें बढ़ी राहत दी गई है। पहले 31 अगस्त तक ही फसल बीमा कराया जा सकता था।

कृषि मंत्री की अपील कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वह तय समय सीमा के भीतर अपनी फसल का बीमा कराएं। जिससे प्राकृतिक आपदाओं व प्रतिकूल मौसम जोखिम से वह सुरक्षित रह सकें। प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने के लिए बढ़ाई गई तारीख के जानकारी सभी बैंकों को भेज दी गई है। जिससे अधिक से अधिक ऋणी किसानों को इस योजना का लाभ दिलाकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा दिल...