बांदा, नवम्बर 7 -- बांदा। संवाददाता बेमौसम बरसात से धान की फसल चौपट हो गई। इससे परेशान किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। अतर्रा कस्बे के तिलक नगर नरैनी रोड निवासी 69 वर्षीय केशव चौरिहा किसानी करता था। उसने खेत में धान की फसल बोई थी। बेमौसम हुई बरसात से फसल बरबाद हो गई। शुक्रवार की सुबह वह चौरिहन पुरवा स्थित खेत देखने गया। खड़ी फसल पूरी तरह से चौपट देखने के बाद वह घर आया। बिना किसी से कुछ कहे कमरे के अंदर घुस गया। उसने ऊपर मंजिल में कमरे के अंदर पंखे के हुक के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद किसी काम से छत में गई बहू ने उसका शव फंदे पर लटकते देखा तो चीख पड़ी। पुत्र सुधीर ने बताया कि पिता के पास किसान क्रेडिट कार्ड भी था। आशंका थी कि फसल तो चौपट हो गई है। केसीसी का कर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.