गोरखपुर, मार्च 8 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के बलुईगाड़ा गांव में मिट्टी खनन को लेकर शनिवार को ग्रामीणों और खनन करने वालों के बीच विवाद हो गया। फसलों को नुकसान पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और फिर खनन काम में लगी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। घटना से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर मामले को शांत कराया।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पास हो रहे मिट्टी खनन के कारण लगातार भारी डंपरों की आवाजाही हो रही है। डंपरों से उड़ रही धूल खेतों में खड़ी फसलों पर गिर रही है, जिससे गेहूं और सब्जियों की फसल खराब हो रही है। किसान कई दिनों से इस समस्या से परेशान थे और खनन कार्य रुकवाने की मांग कर रहे थे। शनिवार को नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में खनन स्...