बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बेगूसराय। संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार ने फसल बर्बादी का मुआवजा नहीं मिलने पर आक्रोश जताया है। मोर्चा के नेताओं का कहना है कि पिछले दिनों बेमौसम बारिश ने जिले में हजारों हेक्टेयर में लगी गेहूं एवं अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जिससे किसानों की उम्मीदें टूट गई हैं। किसानों का आरोप है कि प्रखंडों से भेजी गई वास्तविक बर्बादी की रिपोर्ट को नजरअंदाज कर जिला कृषि अधिकारी पर सरकारी दबाव में 9 प्रतिशत से कम नुकसान दिखाने का झूठा आंकड़ा राज्य सरकार को भेजा जा रहा है। इससे प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा मिलने की संभावना कम हो गई है। मोर्चा के नेताओं अशोक प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह आदि ने कहा कि करीब 43-44 हजार हेक्टेयर फसल नुकसान की रिपोर्ट पहले ही भेजी जा चुकी है जिसे स्वीकार किया जाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों...