सीतापुर, अप्रैल 9 -- मिश्रिख, संवाददाता। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय किसान मंच ने तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। तहसील अध्यक्ष अंबरीश कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि लगातार खराब मौसम के कारण क्षेत्र के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। संगठन ने मांग की है कि तहसील प्रशासन तत्काल सभी लेखपालों को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दे, ताकि नुकसान का सही आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन को विवश होंगे। इस मौके पर रामस्वरूप, मनोज सिंह और गुरु प्रसाद सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.