भदोही, अप्रैल 16 -- भदोही, संवाददाता। किसान की फसल को आग लगने से बचाने में मदद करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने सम्मानित किया। जिला मुख्यालय स्थित सरपतहां कार्यालय में अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक ने 11 अप्रैल को ज्ञानपुर क्षेत्र के लखनो तिराहा के पास आग लगने के बाद फसल बुझाने वाले जवानों के कार्यों को सराहा। कहा कि संकट के समय नागरिकों की मदद करना पुलिस का परम धर्म है और इस टीम ने अपनी सक्रियता से जनसेवा की एक नई मिसाल पेश की है। टीम में यातयात प्रभारी राकेश कुमार सिंह, विशाल सिंह, देवचंद्र, विजय कुमार गुप्ता, चालक ललित मोहन यादव थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...