फसल बचाने गए किसान को सींगों पर उठाकर पटका, मौत
औरैया, जून 13 -- अछल्दा, संवाददाता। जिले में आवारा साड़ अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बिधूना और फफूंद में हुई मौतों के बाद शनिवार को अछल्दा क्षेत्र में एक और किसान साड़ के हमले का शिकार हो गया। खेत में खड़ी मूंग की फसल को बचाने पहुंचे किसान पर साड़ ने इतना भीषण हमला किया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं।
अछल्दा में किसान की घटना थाना अछल्दा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्वारी के मजरा बीरपुर निवासी 49 वर्षीय मान सिंह पुत्र रज्जन सिंह शनिवार सुबह करीब आठ बजे घर के पास स्थित अपने खेत पर पहुंचे थे। खेत में तैयार खड़ी मूंग की फसल को एक आवारा सांड चर रहा था। फसल को बचाने के लिए मान सिंह उसे खेत से बाहर भगाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.