फसल बचाने के लिए ग्रामीण लगाते हैं बिजली प्रवाहित तार, करंट से हाथी की मौत
लातेहार, सितम्बर 7 -- लातेहार, संवाददाता। जिले में फसल और घर को जंगली हाथियों से बचाने के लिए बिजली प्रवाहित तार लगाने का मामला सामने आया है। बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव के कुसी टोला में रविवार को इसी तरह लगाए गए तार की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी। डीएफओ ने कहा कि घटना में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बताया जाता है कि करीब पांच दिन पहले हाथियों का झुंड कुसी टोला पहुंचा था। हाथियों ने मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ कुसी टोला निवासी बिफा उरांव के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद हाथियों से फसल और घर की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने घर के आसपास तार लगाया था। रविवार को हाथियों का झुंड दोबारा गांव पहुंचा। इसी दौरान एक हाथी तार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.