बलरामपुर, अप्रैल 20 -- बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी सरजू विश्वकर्मा ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे पट्टीदार विनोद की गाय मेरे मकई के खेत में चली गई, जिससे काफी नुकसान हुआ। मना करने पर विनोद, दुर्गेश, कल्पना व रुक्मणी मेरी पिटाई करने लगे। बचाने आई पत्नी फूला व बेटे अश्वनी को भी मारा-पीटा। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि सरजू विश्वकर्मा की तहरीर पर विनोद, दुर्गेश, कल्पना व रुक्मणी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- फसल नुकसान से मना करने पर पिटाई, चार पर केस यह भी पढ़ें- गन्ना चराने से मना करने पर पीटा, चार पर केस यह भी पढ़ें- दुकान लगाने की बात को लेकर पिटाई, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...