रामपुर, अप्रैल 16 -- शाहबाद। बेमौसम बारिश से फसल क्षति झेल रहे किसानों को राहत देते हुए 28 लाभार्थियों को कुल 94,300 रुपये का अनुदान वितरित किया गया। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजबाला सिंह ने ग्राम खिरका, पटवाई समेत अन्य गांवों के किसानों को डमी चेक प्रदान किए। विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को समय पर सहायता देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र किसानों को नियमानुसार राहत दी जाएगी।इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.