कटिहार, मार्च 27 -- कटिहार। सांसद तारिक अनवर ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के कटिहार एवं सीमांचल क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई भीषण ओलावृष्टि और असमय वर्षा से उत्पन्न गंभीर स्थिति पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया है। कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कटिहार एवं सीमांचल के किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार गेहू, मक्का, दलहन, सब्जियों तथा आम और लीची जैसी फलदार फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कई स्थानों पर जान-माल की क्षति की भी खबरें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि पहले से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों के सामने अब जीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिसे देखते हुए राज...