बलिया, मई 4 -- बलिया, संवादददाता। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से बीमित 10 किसानों को डीबीटी के माध्यम से देय क्षतिपूर्ति दो लाख 80 हजार का वितरण लाभार्थी किसानों को डम्मी चेक देकर किया। हालांकि जनपद के अन्य बीमित किसानों की क्षतिपूर्ति खाते में भेज दी गई है।इस दौरान बैरिया क्षेत्र के छपरा सारीब निवासी किसान हीरा सिंह को 77 हजार 623, सदर तहसील के बिगही निवासी बच्चा सिंह को 32 हजार 691, कथरिया निवासी राजकुमार सिंह को 21 हजार 779, दौलतपुर निवासी रामायण सिंह को 18 हजार 695, इसी गांव के बटकेश्वर सिंह को 18 हजार 56, बगही के रामनाथ उपाध्याय 22 हजार 514, भीखपुर के रविशंकर उपाध्याय को 22 हजार 530, रसड़ा तहसील के मिर्जापुर पंचायत निवासी राम प्र...