फसल नुकसान की पड़ताल को गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी
रामपुर, सितम्बर 27 -- शाहबाद। लगातार हो रही बारिश से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव पहुंच रहे हैं। रविवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में एसडीएम आदेश कुमार ने शाहबाद क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर बारिश से फसलों को हुए नुकसान की स्थिति देखी और ग्रामीणों से जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी क्षेत्र में भ्रमण कर फसल क्षति का सर्वे कर रहे हैं। सर्वे के जरिए प्रभावित फसलों और किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि नियमानुसार मुआवजे की कार्यवाही की जा सके। यह भी पढ़ें- Lucknow News: डीएम ने वर्षा से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसान का लिया जायजा यह भी पढ़ें- Banda News: भारी बारिश में खराब हुई फसलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.