लखनऊ, अप्रैल 9 -- दो दिनों में मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में हुई बारिश से फसल को हुए नुकसान का आंकलन करने गुरुवार को एसडीएम से लेकर लेखपाल तक खेतों में पहुंचे। प्रारम्भिक पड़ताल में बीस फीसदी तक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। एसडीएम पवन पटेल गुरुवार को किसानों के खेतों तक पहुंचे।। एसडीएम ने करोरा, मदारपुर, अचलीखेड़ा व केवली के किसानों के खतों में पहुंच कर खराब हुई फसलों को देखा। साथ ही एसडीएम ने सभी लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को बरसात से हुए नुकसान का आकंलन कर शाम तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए है। एसडीएम ने बताया कि जिन गांवों में वह गए, वहां कहीं दस तो कहीं 15 फीसदी का नुकसान दिख रहा है। टीमें सही आंकलन कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...