हाथरस, अप्रैल 6 -- मुरसान: सोमवार दोपहर को भारतीय किसान संघ जिला हाथरस के पदाधिकारियों ने फसल खराब हो जाने पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट परिसर पर ओसी कलेक्ट्रेट नवनीत कौर को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि आंधी वर्षा ओलावृष्टि से रवि की फसल नष्ट होने से किसानों को उचित क्षतिपूर्ति सरकार द्वारा दिलाई जाए। भारतीय किसान संघ ने किसानों के हित में ज्ञापन दिया। ज्ञापन के समय ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता,जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौधरी, जिला मंत्री वीरपाल सिंह, जिला महिला प्रमुख चौधरी माधवी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रघुवर दयाल शर्मा, जिला जैविक प्रमुख योगेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, कार्यकारी सदस्य लखन सिंह, सासनी ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,सिकंद्राराऊ प्रभारी रजत राना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...