फसल देखने गये किसान की पईन में डूबने से मौत
बिहारशरीफ, सितम्बर 12 -- हिलसा थाना क्षेत्र के बारा बिगहा गांव की घटना फोटो : हिलसा01-हिलसा के बारा बिगहा गांव में शनिवार को शव मिलने के बाद लोगों की भीड़। हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बारा बिगहा गांव के नया खंधा के भैरानल पुल के पास फसल देखने गये किसान की शुक्रवार की देर शाम पईन में डूबने से मौत हो गयी। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने पईन से शव बरामद किया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुधीर जमादार के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि शाम को वे धान की फसल देखने खंधा में गये थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन करने लगे। रात को अंधेरे के कारण उनका पता नहीं चला। सुबह में खेत की ओर गये किसानों ने पानी में छहला रहे शव को देखकर शोर मचाया। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। शव मिलने के बाद गांव में मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.