औरैया, मार्च 21 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के किशनी रोड स्थित नई कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बाइक सवार बदमाशों पर जंजीर और कान के टॉप्स लूटने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। नई कॉलोनी निवासी ममता पत्नी सुनील कुमार ने डायल 112 पर सूचना देते हुए बताया कि वह कुदरकोट क्षेत्र के ग्राम गपकापुर से फसल देखने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर पावर हाउस के सामने गली में दो बाइक सवार युवकों ने उसके गले में पड़ी सोने की जंजीर और एक कान का टॉप्स छीन लिया। विरोध करने पर उसके साथ मौजूद पुत्र आलोक के साथ भी मारपीट की गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा भी मौके पर पहुंच...