पूर्णिया, मार्च 23 -- मीरगंज, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड के मीरगंज एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार की रात प्रकृति ने ऐसा प्रहार किया कि किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में मिट्टी में मिल गई। बेमौसम तेज आंधी और मूसलाधार वर्षा ने खेतों में लहलहाती मक्का और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। बड़े पैमाने पर खड़ी फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उम्मीदों के सहारे खेती कर रहे किसानों ने इस वर्ष अच्छी पैदावार का सपना देखा था, किंतु अचानक बदले मौसम ने उनकी सारी उम्मीदों को तोड़ दिया। तेज हवाओं और बारिश की मार से खड़ी फसलें बिछ गईं, जिससे खेतों में तबाही का मंजर नजर आ रहा है। पहले से ही बढ़ती लागत खाद, बीज और डीजल की महंगाई से जूझ रहे किसानों के लिए यह आपदा मुसीबत बनकर आई। कई किसानों ने ...