कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- चरवा खुर्द गांव की मंजू मिश्रा ने बताया कि छह दिसंबर को पड़ोसी सगे भाई राजेश मिश्रा व संतोष मिश्रा ने अपने परिवार के अंकित मिश्रा के साथ मिलकर ट्रैक्टर से उसके खेत में खड़ी फसल जोतवा दी। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...