फसल जलने पर नहीं हुई सुनवाई, पानी की टंकी पर चढ़ा पीड़ित किसान
कन्नौज, जून 23 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय प्रयाग में किसान के खेत मे खड़ी मक्का की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आरोप है कि पड़ोसी किसान ने उसके खेत में आग लगाई है। जब पुलिस ने पीड़ित किसान की फरियाद नहीं सुनी तो खाकी की बेरुखी और फसल बर्बादी के सदमे ने किसान को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। आहत होकर पीड़ित किसान कुलदीप गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और आखिरकार कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही उसे नीचे उतारा जा सका। दरअसल, मामला सोमवार दोपहर का है। सराय प्रयाग निवासी कुलदीप ने नरेंद्रपुर के सोनू का 15 बीघा खेत बटाई पर लेकर मक्के की फसल बोई थी। आरोप है कि पड़ोसी किसान ने अपने खेत की पराली में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.