पीलीभीत, मार्च 16 -- पूरनपुर। चंदिया हजारा निवासी सुमित्रा सरकार पत्नी ऋषिकेश सरकार ने एसपी को भेजे पत्र में कहा कि पुर्नवासन विभाग की ओर से तीन एकड़ भूमि दी गई है। उस पर गन्ने की फसल खड़ी हुई है। गांव के कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनकी गन्ने की फसल मजदूरों से कटवा दी। विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने अभद्रता करते हुए उन्हें भगा दिया। भूमि से संबधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सुमित्रा ने कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...