कुशीनगर, जून 7 -- तरयासुजान, हिन्दुस्तान संवाद। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव बाघाचौर निवासी नदी उस पार लगे अपने गन्ने के खेत देखने गए तो देखे की खेत में दर्जनों भैंसें गन्ने के फ़सल को चर रही हैं। इसको देख मौके पर खड़े एक व्यक्ति से पूछा तो इतने में दो लोग मिलकर लाठी डंडों से बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्थित गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित ने तरयासुजान पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।बाघाचौर गांव निवासी भोला गोंड बीते दिन शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे नदी उस पार परसौनी सोमाली में लगाए ग‌ए गन्ने के खेत को देखने गए तो उसी दौरान खेत में दर्जनों भैंसे गन्ने के फ़सल को चर रही थी। इसे देखकर भैंस चरा रहे ए...