फसल चराने के विवाद में मारपीट, चार घायल
गढ़वा, जून 2 -- भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के सिंघीताली गांव में मूंग की फसल चराने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में ऐरुन बीबी, इदु अंसारी, अमजद अंसारी और उसकी पत्नी सजबुन बीवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि गांव के शमशाद अंसारी, उनकी पत्नी एलून बीबी, पुत्र हकीम अंसारी तथा कुरैशा बीवी ने लाठी-डंडे से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट की। आवेदन में कहा गया है कि आरोपित पिछले चार दिनों से उनकी मूंग लगी फसल वाले खेत में मवेशी बांध रहे थे। उससे फसल को नुकसान पहुंच रहा था। उसका विरोध करने और मवेशी नहीं बांधने की बात कहने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान घर में रखे जेवरात और 17 हजार रुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.