आरा, मार्च 22 -- आरा, हि.सं। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में रविवार की दोपहर खेत चराने का विरोध करने पर एक बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।‌ जख्मी महिला देवरिया गांव निवासी केशो राय की 60 वर्षीया पत्नी चुनमुना देवी है। उनके पति केशो राय ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में टमाटर की खेती की है। रविवार की दोपहर गांव के ही एक व्यक्ति की बकरी उनके टमाटर की फसल खेत चर रही थी। उनकी पत्नी ने विरोध किया, तो उन्होंने अपने पत्नी के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। उनके बाएं हाथ की हथेली पर हसुआ से मार जख्मी भी कर दिया। ...

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...