मुंगेर, अप्रैल 13 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शामपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बढ़ौना गांव में बकरी के द्वारा फसल चराने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में एक पक्ष से जख्मी संजीव कुमार के द्वारा शामपुर थाना में चार व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि लक्ष्मीपुर बढ़ौना गांव निवासी संजीव कुमार ने बकरी द्वारा खेत में लगे फसल चरने के मामले में हुई मारपीट को लेकर चार व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.