फसल खराब हुई तो 72 घंटे में दें सूचना
औरैया, सितम्बर 26 -- लगातार बारिश से फसल को नुकसान होने पर बीमित किसान 72 घंटे के भीतर इसकी सूचना संबंधित बैंक, कृषि विभाग या सहायता नंबर 14447 पर दर्ज कराएं। निर्धारित समय में सूचना मिलने के बाद खेत का सर्वे कर बीमा दावा और क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। जिले में धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द और अरहर को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने, फसल गिरने और पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इससे उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। फसल बीमा योजना से जुड़े किसानों को नुकसान की सूचना देने में देरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सूचना दर्ज कराते समय किसान अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाते या बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.