फसल क्षति सत्यापन में धांधली का आरोप
समस्तीपुर, जून 18 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना अंतर्गत गोराई पंचायत में फसल क्षति मुआवजा में किसानों के सत्यापन में व्यापक रूप से अनियमितता होने का मामला सामने आया है।जिससे पंचायत के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत गोराई मुखिया अनीश कुमार, सरपंच राजेश राय ने किसानों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन डीएम,जिला कृषि पदाधिकारी को प्रेषित किया है। बताया गया है कि रवि फसल में आंधी बारिश के कारण किसानों को व्यापक रूप से फसल को नुकसान पहुंचा था। जिसके बाद बिहार सरकार ने फसल क्षति अनुदान की घोषणा की।जिसमें गोराई पंचायत से 291 किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया। लेकिन पंचायत के कृषि समन्वयक के मनमानी के कारण आवेदनों का अभी तक सत्यापन नहीं किया गया है।
किसानों की शिकायतें सरपंच राजेश राय, मुखिया अनीश कुमार, विष्णदेव महतो, अरुण महतो आदि ने बताया कि जिन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.