फसल क्षति मुआवजे में गड़बड़ी के आरोप, हो जांच
सहरसा, जून 18 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी दियारा क्षेत्र में फसल क्षति मुआवजे के वितरण में हेराफेरी और अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। सलखुआ और सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के किसानों ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सलखुआ प्रखंड के चानन, कबीरा, अलानी एवं साम्हरखुर्द पंचायत के किसानों का आरोप है कि स्थानीय बिचौलियों के माध्यम से मुआवजा पास कराने के नाम पर 30 प्रतिशत तक राशि वसूली कर बंदरबांट की गई है। किसानों ने आगे आरोप लगाया कि जिन किसानों ने नहीं दी, उनके आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया। वहीं सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के घोघसम, बेलवाड़ा, धनुपुरा एवं कठडूमर पंचायत के किसानों ने पंचायत कॉर्डिनेटर पर मनमानी और पक्षपात का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- कोसी दियारा में फसल क्षति मुआवजे में गड़बड़ी के आरोप, जांच की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.