खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत सैदपुर गांव में सोमवार को फसल क्षति मुआवजा की मंाग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। पंचायत भवन से निकलकर नारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर किसानों को आंदोलन के लिए गोलंबद किया। किसान वरुण कुमार, अजीत सरकार, पूर्व मुखिया अरविंद यादव, मिथिलेश सिंह, विभूति सिंह आदि ने कहा कि पिछले दिन जिले में आई तेज आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कर्ज चुकाना भी मुश्किल है। लागत पूंजी भी खेती में लगाई गई वापस नहंी होने वाली है। जल्द क्लेक्ट्रेट घेराव की बात कही। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव, पूर्व सरपंच सोगारथ यादव, पूर्व उपप्रमुख तपेन्द्र सिंह, मो. क्यूम उद्दीन, सरपंच किसान चलितर मंडल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.