दरभंगा, मार्च 23 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। प्रखंड क्षेत्र में पिछले दिन आए तेज आंधी पानी से व्यापक रूप में हुए रबी फसल की मक्का और गेहुं की क्षति से आहत प्रखंड के मुखियाओं ने सोमवार को प्रशासन के समकक्ष गुहार लगायी है। मुखिया संघ के अध्यक्ष छेदी राय की अगुवाई में मुखियाओं ने आंधी पानी से हुए फसल क्षति का आकलन करवा किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की गई है। डीएम के नाम बीडीओ सह प्रभारी सीओ प्रभा शकंर मिश्रा को दिए गए आवेदन पत्र में संघ ने कहा है कि 20 मार्च शुक्रवार की शाम में अचानक आयी आंधी पानी के फलस्वरूप प्रखंड की सभी पंचायतों में रबी फसल को व्यापक क्षति पहुँची है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की खड़ी फसल नष्टप्राय हो गई है। जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। संघ ने उल्लेख किया है कि प्रखंड क्षेत्...