पूर्णिया, मई 12 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड में 23 मार्च को आई आंधी तूफान एवं तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि में फसल के नुकसान को लेकर 5447 किसानों में आवेदन दिया है। प्रखंड के 20 पंचायत एवं धमदाहा तथा मीरगंज नगर पंचायत को मिलाकर प्राप्त 5447 आवेदन में कृषि विभाग ने 1067 आवेदन को स्वीकृत किया है जबकि 516 आवेदन अस्वीकृत कर दिया है। 3851 आवेदन अभी लंबित पड़ा हुआ है। विभाग ने जांच के पश्चात 1593 आवेदन का निष्पादन कर दिया है। इस प्रकार फसल नुकसान को लेकर किसानों से प्राप्त आवेदन का 16 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया हैं। इस संबंध में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार एवं प्रखंड कृषि समन्वयक समरदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र से प्राप्त आवेदन के आलोक में कृषि विभाग के कर्मचारी पंचायत में खेसरावार जाकर के जांच कर आवेदन निष्पादित कर रहे ह...