खगडि़या, अप्रैल 17 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले में फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा वितरण में कथित अनियमितता और भेदभाव की शिकायतों पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने गंभीर रुख अपनाया है। किसानों द्वारा मुआवजा वितरण में दो तरह के मानदंड अपनाने का आरोप लगाए जाने के बाद डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए अलौली, खगड़िया, गोगरी और चौथम प्रखंडों में पुन: जांच कराने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कई किसानों ने शिकायत की थी कि फसल क्षति के बावजूद उन्हें समुचित मुआवजा नहीं मिला। जबकि अन्य किसानों को अधिक लाभ दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आदेश दिया है, ताकि वास्तविक प्रभावित किसानों को उनका हक मिल सके। इसी क्रम में सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और...